देवास। हर वर्ष सावन माह में शहर में बड़े पैमाने पर निकलने वाली श्री सिद्धि विनायक भक्त-मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ और कलश यात्रा का, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में चामुण्डा कॉम्प्लेक्स पर भावभीना स्वागत किया गया। श्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में नागदा से निकली यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंच से श्रृद्धालुओं को ठंडे पेय और आलूबड़े का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरुचरण सिंह सलूजा, रेखा वर्मा, शौकत हुसैन,श्रीराम कुमावत, हारिस गजधर,रोशन रायकवार,राकेश शर्मा, सुजीत सांगते,शाहजी हाशमी, विशाल यादव, मोहित शर्मा, उमेश झंवर, अजयसिंह राजोदा, नरेंद्र सिंह यादव, राजेश राठौर,अनस हिंद, सुलोचना किटोदिया, वंदना बड़ोदिया, मनोज हेतावल, वीरेन्द्र परदेसी, नईम अहमद, सुभाष वर्मा, जयप्रकाश मालवीय, मुरलीधर गुप्ता, प्रथम सिंह पवार, अविनाश जेठवा, कमलेश गुप्ता, शाहिद खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

0 Comments