Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज के जुलूस का तीनबत्ती पर भव्य इस्तकबाल, आमिल साहब का किया सम्मान

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज के जुलूस का तीनबत्ती पर भव्य इस्तकबाल, आमिल साहब का किया सम्मान
देवास 24 अगस्त : ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बोहरा समाज द्वारा निकाले गए जुलूस का तीनबत्ती चौराहे पर मोहर्रम कमेटी एवं तीनबत्ती युवा ग्रुप द्वारा भव्य इस्तकबाल किया गया। इस्तकबाल ग्रुप के सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन के नेतृत्व में किया गया।
जुलूस में शामिल आमिल साहब शेख अब्बास अली शाकिर साहब को मक्का-मदीना का स्मृति चिन्ह मेडल पहनाकर और विशेष इस्लामी ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंजुमन सैफी जमात के जिम्मेदार साथियों - सेक्रेटरी अली असगर नदीम, शेख शब्बीर मुंबई वाला, जाकिर हुसैन नजमी, अली असगर कोहिनूर, जकीरुद्दीन नल वाला, ताहिर अली बूंदी वाला सहित अन्य पदाधिकारियों का भी विशेष मेडल पहनाकर इस्तकबाल किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...