Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शीघ्र ही होगा रोपवे प्रारंभ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने दी अनुमती

शीघ्र ही होगा रोपवे प्रारंभ महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने दी अनुमती 
देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि देवास शहर की आस्था के केन्द्र धार्मिक ऐतिहासिक सांस्कृतिक पहचान माताजी टेकरी पर विराजमान मॉ चामुण्डा एवं मॉ तुलजा भवानी के प्रसिद्ध मंदिर हैं। मंदिरों पर नवरात्री पर्व एवं अन्य अवसरों पर लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना रहता है। टेकरी पर रोपवे के माध्यम से मंदिरों के दर्शन हेतु छोटे बच्चो, दिव्यांगजन, वृद्धजनों का आवागमन रहता है। रोपवे का संचालन निगम की देखरेख में संचालनकर्ता फर्म मेसर्स त्रेहान दामोदर रोपवे प्रा.लि. देवास के द्वारा संचालित किया जाता रहा है। विगत लगभग 3 माह से फर्म मेसर्स त्रेहान एवं फर्म पार्टनर दामोदर रोपवे प्रा.लि.देवास के आपसी विवाद के कारण रोपवे संचालित नही किया जा रहा है जो कि जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है। रोपवे संचालित नही होने के कारण नगर निगम द्वारा रोपवे के अनुबंध दिनांक 8 अप्रेल 2003 की कंडिका क्रमांक 12 में प्रावधान अनुसार रोपवे संचालित किए जाने हेतु उक्त फर्म को कई बार सूचना पत्र दिये जाने के पश्चात भी फर्म के द्वारा रोपवे संचालित किए जाने हेतु स्पष्ट प्रति उत्तर प्रस्तृत नही किया गया। तदोपरांत निगम द्वारा फर्म मेसर्स त्रेहान एवं फर्म पार्टनर दामोदर रोपवे प्रा.लि.से हुई चर्चा अनुसार फर्म पार्टनर मेसर्स दामोदर रोपवे एण्ड इन्फ्रा लि.कलकत्ता के द्वारा पत्र दिनांक 14 अगस्त 2026 अनुसार उक्त ड्रील ग्रुप कलकत्ता द्वारा तकनिकी पार्टनर होने के नाते रोपवे का संचालन, संधारण करने हेतु निगम से अनुमति हेतु पत्र दिया गया। चूंकी ड्रील ग्रुप कलकत्ता के पास संचालन,संधारण कार्य, तकनिकी अनुभव एवं तकनिकी स्टाप का कार्य क्षेत्र भी है निगम द्वारा कार्य अनुभव किए गये अनुबंध अनुसार ड्रील ग्रुप मेसर्स दामोदर रोपवे एण्ड इन्फ्रा लि.कलकत्ता को विभागीय शर्ताे के आधार पर रोपवे का पुनरू संचालन हेतु संयुक्त उपक्रम बोर्ड द्वारा प्रथक अकाउंट खोलते हुए संचालन, संधारण, घटना, दुर्घटना एवं बीमा संबंधि सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए निगम द्वारा ड्रील ग्रुप मेसर्स दामोदर रोपवे एण्ड इन्फ्रा लि.कलकत्ता को जनहित एवं जनसुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रोपवे का संचालन एवं संधारण का कार्य दिये जाने हेतु तथा निरंतर रोपकृवे का संचालन रहे इस सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...