Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने दृष्टिहीन कन्‍या विद्यालय की छात्राओं से बंधवाई राखी

कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने दृष्टिहीन कन्‍या विद्यालय की छात्राओं से बंधवाई राखी

देवास, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने दृष्टिहीन कन्या विद्यालय देवास में पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई। इस दौरान बालिकाओं ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर कलेक्टर श्री सिंह का स्‍वागत किया।

     कलेक्‍टर श्री सिंह ने विद्यालय की बालिकाओं को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि मुझे आपके साथ रक्षाबंधन मनाने का सौभाग्‍य मिला है। उन्होंने कहा कि इस संस्था को कार्य करते हुए 50 वर्ष हो गए हैं यह अपने आप में एक बड़ी बात है। आप सभी धन्यवाद के पात्र है। यह बहुत गौरव की बात है कि आप इसी तरह इस संस्था को लगातार आगे बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा सहयोग किया जाएगा तथा इस संस्था को निरंतर ऐसे सुचारू रूप से चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा आपसे रिश्ता जुड़ा है, जो भी प्रशासन के संभव होगा आपके लिए किया जायेगा। सभी को भौतिक सुविधाएं मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जायेंगे। संस्‍था द्वारा अच्‍छा कार्य किया जा रहा है। संस्‍था के माध्‍यम से आप और आप जैसी अन्‍य बालिकाओं को लाभ मिल रहा है। आप सभी भविष्य में अच्‍छा करें।

     इस दौरान श्री बलजीत सिंह सलूजा, श्री राजेंद्र मूंदड़ा, श्री राजेश व्‍यास, पूर्व महापौर श्री जयसिंह ठाकुर, डॉ. समीरा नईम, श्री गंगा सिंह सोलंकी, विद्यालय स्‍टॉफ तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...