बूझो,जानो,फिर देखो अपना प्रदेश
देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शास उ मा वि क्रमांक 1,देवास में दिनांक 7 अगस्त 2026 को मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संवर्धन के उद्देश्य को लेकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 वीं के लगभग 109 टीमों के लगभग 450 विद्यार्थियों और उनके साथ शिक्षकों नेभाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12बजे तक हुई इसके पश्चात उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की टीम ने दूसरे चरण मल्टी मीडिया क्विज में 2.30 से 4.30 बजे तक भाग लिया।लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम छह टीमों ने ऑडियो वीडियो राउंड खेला। मल्टीमीडिया क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ योजना अधिकारी शिक्षा विभाग दिनेश चौधरी ने किया।इसमें तीन टीमों को मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की और से तीन दिन एवं दो रात, द्वितीय तीन टीमों को दो दिन एवं एक रात का भ्रमण पैकेज दिया जायेगा, जिसमें यातयात,भोजन,स्वल्पाहार, रात्रि विश्राम एवं भ्रमण संबंधी समस्त गतिविधियां मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा संचालित की जाएगी।प्रथम स्थान सरस्वती बाल विनय मंदिर देवास,द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर मा वि कलवार,तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोलिया, चतुर्थ स्थान महारानी चिमना बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास, ,पंचम स्थान शासकीय विद्यालय सिरोलिया, छटा स्थान उत्कृष्ट विद्यालय देवास ने प्राप्त किया।जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन में,जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की प्रभारी अधिकारी स्मिता रावल के सहयोग से आयोजित की गई। क्विज मास्टर लोकेश साँवलिया ने रोचकपूर्ण तरीके से मल्टीमीडिया क्विज को संपन्न कराया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,एम आई सी सदस्य गणेश पटेल,नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग नरेश मिश्रा का स्वागत तुलसी के पौधे देकर प्राचार्य राधेश्याम सोलंकी,विशाल दोहरे,सहज सरकार ने किया ।कार्यक्रम का संचालन संस्था शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बेग ने किया।अंत में आभार अनुज जायसवाल ने व्यक्त किया।इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments