दृष्टिबाधित बालिकाओं ने प्रबुद्धजनों को बांधे रक्षा सूत्र,,,
सक्षम संस्था ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव,
दिव्यांगजनों के प्रति समाज का दायित्व याद दिलाया
देवास। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्था जो कि दिव्यांग हितार्थ कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है की देवास जिला इकाई द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम प्रांत सचिव गोविंद नागर ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में जिन-जिन से हमें सहयोग प्राप्त होता है उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने तथा समाज के पिछड़े वर्ग यानी दिव्यांगजनों के प्रति समाज का अपना कर्तव्य बोध के स्मरण का यह उत्सव है। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अजय गुप्ता सक्षम द्वारा दिव्यांग जनों के हितार्थ किया जा रहे पवित्र कार्य में समाज से सहयोग देने की अपील की। सक्षम के जिला अध्यक्ष दारासिंह वशिष्ठ द्वारा देवास जिला की सक्षम गतिविधि का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले वर्ष ई मोटराइज्ड साइकिल आठ दिव्यांगों को दी गई। एक साइकिल की कीमत 130000 रुपए आती है। मंच पर अतिथि के रूप में राष्ट्रकवि देवकृष्ण व्यास, सोनू पंजाबी, मांगीलाल अग्रवाल, चिमनाबाई स्कूल के प्राचार्य राजू सातपुते उपस्थित थे। दृष्टि बाधित बहन महिमा दुबे द्वारा सक्षम गीत लिया गया। इसके पूर्व संस्था सचिव अमित पीठवे, कोषाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, सक्षम जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी, प्रदीप परमार, के के गौर, अंबाराम, दीपाली मिर्चकर दीदी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सक्षम सह सचिव रितु गुप्ता दीदी ने तथा आभार रमेश मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक व चिमना बाई स्कूल के विद्यार्थी बहने उपस्थित थी।

0 Comments