Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने सोनकच्छ क्षेत्र का भ्रमण कर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों का किया अवलोकन

अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने सोनकच्छ क्षेत्र का भ्रमण कर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों का किया अवलोकन
देवास, 07 अगस्त 2026 [शकील कादरी] मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखण्ड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने उद्यानिकी, संरक्षित खेती, खाद्य प्रसंस्करण तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। 
अपर मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने ग्राम अरनिया जागीर स्थित श्री नारायण सेंधव के प्रक्षेत्र का अवलोकन कर पॉलीहाउस, नर्सरी, सीडलिंग प्रोडक्शन तकनीक, करेला की मल्चिंग पद्धति तथा तरबूज, खरबूज एवं ककड़ी की खेती की जानकारी ली। ऑटोमेशन यूनिट के मोबाईल से ऑपरेटिंग करने पर कृषक की सराहना की। 
अपर मुख्य सचिव ने सोनकच्छ में पीएमएफएमई अंतर्गत श्री चेतन मेहता द्वारा संचालित मसाला प्रसंस्करण इकाई, गंधर्वपुरी फाटा स्थित श्री नीरज भारसिया द्वारा संचालित दाल मिल प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर इकाई की गतिविधियों एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यों की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव ने ग्राम काछी गुराडिया में 100 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में सब्जियों की उन्नत खेती कर रहे श्री प्रेमसिंह कुशवाहा के प्रक्षेत्र पर संरक्षित खेती तथा ड्रिप एवं मल्चिंग पद्धति से सब्जियों की खेती का अवलोकन किया। इसके पश्चात गंधर्वपुरी में आयोजित शिविर स्थल पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के साथ बैठक एवं चर्चा की। इस दौरान कारीगरों एवं लाभार्थियों से उनके कार्यों तथा योजनाओं के संबंध में संवाद किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...