Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की समीक्षा,, स्कुलों के आसपास गुटखा, पान सिगरेट की दुकानो को हटाये जाने जैसी कार्रवाई की ली जानकारी

समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की आयुक्त ने की समीक्षा,,

स्कुलों के आपसपास गुटखा, पान सिगरेट की दुकानो को हटाये जाने जैसी कार्रवाई की ली जानकारी 
देवास। समयावधि पत्रों एवं सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों की आयुक्त दलीप कुमार ने की समीक्षा। आयुक्त ने बैठक के दौरान पीएम स्वनिधि से समृद्धि, संबल योजना, अन्त्येष्टि सहायता राशि, कर्मकार कल्याण योजना से संबंधित जानकारी एवं पीएम स्वनिधि अन्तर्गत पथ विक्रेताओ को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जाने संबंधि जानकारी के साथ स्वनिधि से समृद्धि योजनान्तर्गत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु तथा क्रेडिट कार्ड के आवेदनों की संख्या बढाने हेतु विभाग को निर्देशित किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ई-केवाईसी, वेरिफिकेशन तथा नवीन आवेदनों की जानकारी के साथ आवारा मवेशी तथा आवारा श्वानों को पकडने से संबंधित कार्रवाई की जानकारी आयुक्त ने ली। समस्त उपयंत्रियों से कालोनी सेल वार्डवार बिल्डिंग परमीशन के साथ कम्पाउंडिंग संबंधि कार्य तथा अवैध कालोनियों मे की जाने वाली कार्रवाई की भी जानकारी ली। अमृत हरित अभियान के अन्तर्गत रोपे गये पौधों की अपडेट जानकारी लेते हुए शंकरगढ पहाडी पर रौपे गये पौधों को दिए जाने वाले पानी पर भी चर्चा की। लक्ष्य पूर्ण के लिए शेष रोपे जाने वाले पौधों पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।  शत प्रतिशत ई-केवाईसी  हो कोई भी योजना का लाभ ई-कवाईसी  करवाने पर आधारित है कि साप्ताहिक जानकारी भी संबंधित अधिकारी से ली। सडक संकेतक के कार्य की प्रगति रिपोर्ट भी ली। जीर्णशीर्ण भवनों पर की गई कार्रवाई तथा शासकीय एवं अशासकीय स्कुलों के आपसपास गुटखा, पान सिगरेट की दुकानो को हटाये जाने जैसी कार्रवाई विवरण भी आयुक्त ने लिया। बालगढ मुक्तिधाम पर पानी की व्यवस्था हेतु टंकी रखवाये जाने हेतु निर्देश दिए तथा रोड स्वीपींग एवं स्वच्छता हेतु खुले प्लाटों को कव्हर किए जाने की तथा मैरीज गार्डनों के सिवरेज कनेक्शन एवं करों संबंधि सुधार किए जाने की जानकारी संबंधित अधिकरियों से ली। एबी रोड पर पार्किंग को लेकर की जाने वाली कार्रवाई हेतु आयुक्त ने दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये। एमजी रोड पर दोनों ओर जहा तक सीसी रोड बन चुकी है, रिईस्टोरेशन का कार्य किए जानें के निर्देश निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिये। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत बनने वाले आवासों के लिए किए जा रहे कार्याे की प्रगति रिपोर्ट भी आयुक्त ने कंसलटेंट अशोक दुबे से ली।
इसी के साथ आयुक्त ने 100 दिवस, 50 दिवस मे लंबित शिकायातों का त्वरित निराकरण किए जाने के साथ ही सीएम हेल्प लाईन एवं महापौर हेल्प लाईन मे लंबित शिकायतों का निराकरण समय सीमा मे किए जाने के निर्देश भी आयुक्त ने दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...