Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग से अशोक वर्मा सहा.ग्रेड-03 के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने दी भव्य विदाई

स्वास्थ्य विभाग से अशोक वर्मा सहा.ग्रेड-03 के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों ने दी भव्य विदाई 

देवास। 31 अगस्त को सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ श्री अशोक वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में समस्त सीएमएचओ कार्यालय ,सिविल सर्जन कार्यालय जिला चिकित्सालय देवास के वार्ड,/सेक्शन के चिकित्सक स्टाफ,कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी अन्य विभागों के कर्मचारी सहित सेकडों अधिकारी/कर्मचारियों ने उन्हें समानित कर बधाई शुभकामनाओं के साथ भव्य विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डाॅ आर.पी. परमार,डाॅ. मनिषा मिश्रा, डाॅ संतोष कोतकर, डाॅ कमल प्रजापत, डाॅ धर्मेन्द्र प्रजापत, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर, कमलसिंह डावर, गंगासिंह सौलंकी अध्यक्ष पेंषनर्स संघ, जिलाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, जगदीश चैधरी, रामस्वरूप कहार, जगदीश तंवर,हेमेन्द्र निगम, आदिल पठान, मुकेश चैधरी, विक्रम मुकाती, स्वप्निल अजनार,समन्दरसिह बैस, लिंकन अब्राहिम, शाहिद पठान, राजेन्द्र पुजारी, सौभागसिंह ठाकुर, अध्यक्ष पेंशनर्स संघ सचिव सोनकच्छ, श्रीमती सुनिता सक्सेना, श्रीमती फिडासिंह, श्रीमती रश्मि पांडेकर, श्रीमती अंजु शर्मा, श्रीमती परीन सहित चिकित्सक विशेषज्ञ कार्यालय के समस्त सेक्शन के अधिकारी, कर्मचारी परिवार के सदस्य सहित अन्य स्टाफ उपस्थित हुए।  सेवानिवृत्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सरोजनी जेम्स बेक,सिविल सर्जन डाॅ आर.पी. परमार ने साल श्रीफल देकर सम्मानित किया साथ ही श्री गंगासिंह सौलंकी, रामस्वरूप कहार, नरेन्द्र सिंह राजपुत व कर्मचारी संगठनों कि और से काव्यांजलि प्रतीक चिंन्ह भेट कर और पुष्पमाला से सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य अतिथियिों ने श्री वर्मा के सेवकाल के दौरान अनेक चुनोतियो जिसमें कोरोना जेसी महामारी में लगातार 24 घण्टे अलर्ट रहकर सेवा प्रदायगी और कार्य दायित्वों के बारे में बताया साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से प्रथम श्रेणी अधिकारियों के साथ व्यवहार कुषलता से कार्य करने के बारे में उनके कार्य कि सराहना कि ,सभी ने उनके सेवनिर्वत पर बधाई और उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाए दी ।
       इस अवसर पर अशोक वर्मा ने कहा कि सेवाकाल के दौरान समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारी का स्नेह और सहयोग मिला सभी साथियों की भाषा शैली और व्यवहार से हमेशा उन्हे परिवार की तरह स्नेह मिला । कहा कि मैं 30 जनवरी सन 1992 में जिला चिकित्सालय देवास में पदस्थ हुआ। वर्ष 2010 मे सहायक ग्रेड-03 के पद पर प्रमोशन हुआ जिला चिकित्सालय देवास में लगभग 10 वर्ष से अधिक सफलतापुर्वक प्रभारी स्टीवर्ड के रूप में कार्य किया और व्यवस्थाए देखी सेवा काॅल के दौरान कर्मचारी संगठनों में भी अहम जिम्मेदारी के साथ तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन,संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रह कर कर्मचारी हितो में कार्य किया ।
        श्री वर्मा द्वारा शासकीय सेवा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये कार्यालय के विभिन्न विभाग के कार्य दायित्व ,राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पुर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए 34 साल 07 माह 01 दिन कीे शासकीय सेवा पुर्ण की 31 अगस्त 2026 को सेवानिर्वत हुए । कार्यक्रम का संचालन श्री गंगासिंह सौलंकी और आभार श्री जगदीश चौधरी ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...