निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक बीमा रोड एवं अन्य निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत फेस-1 की फर्म को ब्लेक लिस्टेड करने के आयुक्त ने दिये निर्देश,,
देवास। मुख्यमंत्री अधोसचना अंतर्गत बीमा रोड से कर्मदीप चौराहा तक सड़क निर्माण एवं गजरा गियर्स से बीएनपी गेट तक रोड चौडीकरण व अन्य विकास कार्यों तथा पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत भोपाल इन्दौर बायपास पर निर्माणाधिन बस स्टेण्ड काऔचक निरीक्षण आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा शुक्रवार 18 सितंबर को किया गया।
आयुक्त ने बीमा रोड से कर्मदीप चौराहा तक बन रहे सीसी सडक निर्माण कार्याे का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्याे की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं फर्म के ठेकेदार से ली तथा पानी की लाईन, गैल गेस लाईन को व्यवस्थित शिफ्ट कराने एवं सडक से पानी की निकासी के चेम्बरों का लेबल व्यवस्थित हो ताकि सडक का पानी चेम्बरों से होते हुये नाले मे जावे।
इसी प्रकार गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक रोड चौडीकरण, पाथवे निर्माण, सिवरेज लाईन, चेम्बर लाईन, प्रकाश व्यवस्था व अन्य किये जा रहे निर्माण कार्याे के साथ बिजली के खम्बे एवं डीपी को हटाये जाने तथा पाथवे मे आ रहे जीवित पेड, पौधों को अन्यंत्र स्थान पर शिफ्ट करने की कार्रवाई के भी निर्देश आयुक्त ने दिये। साथ ही आयुक्त ने एमआर-13 का भी निरीक्षण किया जिसमें आ रही समस्याओं को सुना तथा उसका निराकरण हेतु अधिकारियों से चर्चा कर दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिये।
पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत निर्माणाधिन बस स्टेण्ड का भी निरीक्षण आयुक्त ने किया। निरीक्षण के दौरान आयएसबीटी फेस-1 फर्म ऐपेक्स इन्फ्रा प्रा.लि. को कार्य मे अति विलंब किये जाने पर सूचना पत्र दिये जाने के साथ ही जमा प्रतिभूति राशि राजसात करने करने के साथ फर्म को ब्लेक लिस्टेड करने की कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश निगम कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को दिये साथ ही फेस-2 के अन्तर्गत चल रहे आयएसबीटी के कार्याे में कोई प्रगति नही होने से आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए फेस-2 के निर्माण फर्म संमदडिया बिल्डर्स प्रा.लि. को भी सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये साथ ही आयुक्त ने सख्त लहजे मे फर्म के उपस्थित पदाधिकारियों को शीघ्रताशीघ्र कार्य किये जाने के निर्देश दिये तथा कार्य की प्रति दिवस की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक यंत्री दिनेश चौहान को दिये। इसी अन्तर्गत भगवती द्वार सराय पर भी चल रहे कार्याे को देखा, यहां भी ठेकेदार के द्वारा कार्य मे कोई प्रगति नही होने से सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश देते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु फर्म के पदाधिकारी एवं संबंधित इंजिनियर को कहा। आयुक्त ने पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत निर्माणाधिन कार्याे में प्रतिदिन के कार्य की गति एवं प्रगति के साथ कार्य कर रहे मजदूरों की भी संख्या की विस्तृत रिपोर्ट दिये जाने के निर्देश संबंधित निगम अधिकारयिों एवं फर्म के पदाधिकारियों को दिये।

0 Comments