Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिव छत्रपति गणेश मंडल के 111वें स्थापना वर्ष में दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन

शिव छत्रपति गणेश मंडल के 111वें स्थापना वर्ष में दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन
देवास। श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल द्वारा अपनी स्थापना के 111 वे  वर्ष में 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर सभागृह में किया। कार्यक्रम का पहला दिन देवास से सम्बध्द कथक के कला गुरु प्रताप राव पवार जो विदेश में रहकर कथक नृत्य के प्रसार व प्रशिक्षण में कार्यरत रहे, इस वर्ष जून में देहावसान के बाद उनके स्मरण में कथक नृत्य को समर्पित था। कार्यक्रम में सबसे पहले घुँघरू नृत्य महाविद्यालय देवास की बालिकाओं ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत की पश्चात भोपाल की डॉ विजया शर्मा और उनकी शिष्याओं ने कथक की बैले शैली में श्रीराम की शक्तिपूजा नामक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर सराहना दी। डॉ विजया शर्मा को उत्कृष्ट कला अलंकरण से सम्मानित किया गया । इस वर्ष शहर के दो युवा चित्रकारों जय प्रकाश चौहान तथा डॉ सोनाली चौहान को भी उनकी उपलब्धियों के लिए देवास गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । सभागार में उनके चित्रों की प्रदर्शनी को भी लोगों ने सराहा।
दूसरे दिन की पहली सभा में दिल्ली के सुविख्यात संतूर वादक बिपुल कुमार राय ने मनमोहक संतूर वादन प्रस्तुत किया। पहाड़ी धुन बहुत सुन्दर थी जिसने पुराने फिल्मी गीतों को ताजा कर दिया। तबले पर हितेंद्र दिक्षित की संगत बहुत ही जोशीली थी। संतूर व तबले की जुगलबंदी व द्रुत लय ने श्रोताओं को आनन्दित कर दिया। दूसरी सभा में घुँघरू नृत्य महाविद्यालय, देवास की बालिकाओं द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही लुभावन रही। उनके द्वारा प्रस्तुत गंगा अवतरण ने सभी उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया । कार्यक्रम का संचालन मोहन वर्मा तथा अजय सोलंकी ने किया। इस वर्ष का कार्यक्रम भी सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल सभी का आभारी है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...