देवास। शासन निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टुबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत आशिर्वाद दीप उत्सव का आयोजन किया गया। इसी कडी में गुरूवार 17 सितम्बर को स्थानिय गजरा गियर्स चौराहा पर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर एवं सतत शासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 सौ दीप एक साथ प्रज्वल्लित कर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिती अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद शीतल गेहलोत, निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बेस,मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया,श्रीमती मधु शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सोलंकी, मंडल महामंत्री मनीष सोलंकी,भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, विधान अग्रवाल,कैलाश दशोरे, निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी,सहायक यंत्री जितेंद्र सिसोदिया,विशाल जगताप, प्रतीक शर्मा, एवं वार्ड के नागरिकों के साथ इस अभियान का शुभारंभ कर दिपोत्सव के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके पूर्व गजरा गियर्स चौराहे पर विराजित भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना महापौर एवं उपस्थित अतिथियो द्वारा की गई।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा से संकल्प अभियान के रूप मे मनाया जा रहा है। यह अभियान 17 अक्टुबर तक चलेगा। महापौर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि शासन की हितग्राही मूल्क योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले तथा शासन द्वारा जन कल्याण एवं सुशासन जन जन तक पहुंचे इस उद्देश्य से यह अभियान सम्पूर्ण प्रदेश के साथ देवास निगम सीमा क्षेत्र मे भी 17 सितम्बर से 17 अक्टुबर तक सेवा से संकल्प अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

0 Comments