Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कृपालु के बप्पा के दरबार में कलेक्टर-निगम आयुक्त ने की आरती, परोसी प्रसादी और बनाई सब्जी,,वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी लिया गणपति दर्शन का आनंद, 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए तैयार हुई भोजन प्रसादी

कृपालु के बप्पा के दरबार में कलेक्टर-निगम आयुक्त ने की आरती, परोसी प्रसादी और बनाई सब्जी,,

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी लिया गणपति दर्शन का आनंद, 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए तैयार हुई भोजन प्रसादी
देवास। चामुंडा कॉम्प्लेक्स परिसर में सजे ‘कृपालु के बप्पा’ के दरबार में गणेशोत्सव के तीसरे दिन भक्ति के साथ सेवा और अपनत्व की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। भगवान श्री गणेश की आरती में देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार शामिल हुए और विधि-विधान से बप्पा की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ वृद्धाश्रम के वृद्धजन भी विशेष रूप से आयोजन में शामिल हुए। बप्पा के दर्शन और आरती के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई वृद्धजन भक्ति में झूमते नजर आए।  गणेशोत्सव के अवसर पर संस्था कृपालु परिवार द्वारा चलाए जा रहे 11 दिवसीय भोजन प्रसादी आयोजन में कलेक्टर ऋतुराज सिंह और निगम आयुक्त दलीप कुमार ने भी सेवा कार्य में सहभागिता की। दोनों अधिकारियों ने स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी और सेवा भाव से भोजन वितरण किया। इसके बाद दोनों रसोई घर में भी पहुंचे, जहां उन्होंने सब्जी बनाने में सहयोग करते हुए सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए की गई भोजन प्रसादी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और करीब 11 हजार से अधिक लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई है। उन्होंने स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की तथा संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव जैसे पावन पर्व पर वृद्धजनों को शामिल कर उन्हें बप्पा के दर्शन और आरती का अवसर देना सराहनीय पहल है। ‘कृपालु के बप्पा’ का दरबार तीसरे दिन भक्ति के साथ सेवा का भी केंद्र बना रहा। जहां एक ओर बप्पा की आरती में श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे नजर आए, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों द्वारा स्वयं भोजन परोसने और रसोई में सब्जी बनाने में सहयोग करने से सेवा और समर्पण की भावना भी दिखाई दी। उक्त जानकारी अखिलेश पवार ने दी। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...