एक मंच पर भाजपा-कांग्रेस ने की कृपालु के बप्पा की शाही आरती,
11 दिवसीय उत्सव संपन्न
देवास। चामुंडा कॉम्प्लेक्स में कृपालु के बप्पा के 11वें और अंतिम दिन शाही आरती में भाजपा-कांग्रेस नेता एक मंच पर आए। आरती के बाद देर रात तक खीर, पूरी, सब्जी, नुक्ती की भोजन प्रसादी बंटी।
आरती में मुख्यमंत्री के बड़े भाई एवं उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, पत्रकार गणपतसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, राजीव खंडेलवाल, विधायक मनोज चौधरी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, मनोज राजनी, चंद्रपालसिंह सोलंकी सहित बार एसोसिएशन और चामुंडा सेवा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी का बप्पा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
श्री नंदलाल यादव ने कहा कि 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प के साथ आयोजन सराहनीय है। कांग्रेस नेताओं ने भी बिना भेदभाव प्रसादी वितरण की सराहना की। विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि 11 दिन तक मालवा के दाल-बाफले, लड्डू-चावल और राजस्थानी मिष्ठान की प्रसादी संस्था की पहचान बन गई है।
समापन पर आईसीएच ग्रुप और चामुंडा सेवा समिति ने सुमेरसिंह दरबार का साफा व हार-फूल से सम्मान किया। शुक्रवार सुबह होम-हवन के बाद कालूखेड़ी तालाब में 'गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या' के जयघोष के साथ विसर्जन किया गया। जानकारी अखिलेश पवार लक्की ने दी।

0 Comments