Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”-------------प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”
-------------
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
        देवास, 09 सितंबर 2026/  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 12 सितंबर शनिवार को वृहद “नेशनल लोक अदालत” का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री कपिल मेहता ने 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली “नेशनल लोक अदालत” के प्रचार वाहन को जिला न्यायालय परिसर देवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उक्त प्रचार वाहन द्वारा शहर के समस्त शहरी वार्डों, बस्तियों शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिसमें आमजन को उनके प्रकरणों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने के लिए ओडियो जिंगल के माध्यम से आमजन को विद्युत विभाग के वाहन, नगर निगम के वाहन, बैंक से ई-रिक्शा माध्यम से जागरूक किया जावेगा। साथ ही नेशनल लोक अदालत में विद्युत कम्पनी, नगर निगम द्वारा प्रदत्त छूट का भी प्रचार-प्रसार किया जावेगा।  
      इस अवसर पर श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री उमाशंकर अग्रवाल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/प्रभारी नेशनल लोक अदालत, श्री नरेन्द्र पटेल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक गौड़ पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री प्रसन्न सिंह बहरावत चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डॉ. रविकांत सोलंकी अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री भारत सिंह कनेल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रोहित श्रीवास्तव, श्रीमती साक्षी कपूर, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती पूर्णिमा कोठे राजन अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारी तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/रजिस्ट्रार, श्रीमती दीक्षा मौर्य चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती नेहा पाराशर सप्तम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री कुंवर युवराज सिंह पंचम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्री अभिजीत सिंह षष्टम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, श्रीमती किरण सिंह तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती नेहा उपाध्याय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खण्ड, श्रीमती रश्मि अभिजीत मरावी चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड,  सुश्री मोनिता वानखेड़े प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, सुश्री चंद्रा पंवार पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड, सहित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुझाल्दा, जिला अभिभाषक संघ देवास के सचिव श्री चंद्रपाल सिंह सोलंकी सहित अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेन्टियर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...