Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार सख्त: 15 नल-सिवरेज कनेक्शन रोजाना करने के निर्देश, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनीस्वच्छता निरीक्षक का 3 दिन का वेतन रोका, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड

नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार सख्त: 15 नल-सिवरेज कनेक्शन रोजाना करने के निर्देश, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी

स्वच्छता निरीक्षक का 3 दिन का वेतन रोका, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड

देवास। नगर निगम आयुक्त ने अवैध से वैध नल व सिवरेज कनेक्शनों में प्रगति न होने पर नाराजगी जताते हुए रोजाना 15 कनेक्शन का लक्ष्य तय किया। लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। सिवरेज कनेक्शन में लापरवाही पर स्वच्छता निरीक्षक का 3 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत आईएसबीटी बस स्टॉप, भगवती द्वार सराय, बीमा रोड और गजरा गियर्स चौराहे पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और मजदूरों की दैनिक रिपोर्ट मांगी। पानी, सिवरेज लाइन और बिजली पोल हटाने के काम में तेजी लाने को कहा। सांसद निधि के लंबित कार्यों पर ठेकेदारों को नोटिस और कार्यादेश के बाद भी काम शुरू न करने वालों की प्रतिभूति राशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
स्वच्छता को लेकर अमानक पॉलीथिन उपयोग और खुले में कचरा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई, मुख्य मार्गों व डिवाइडरों की सफाई सुधारने तथा सीएम हेल्पलाइन की 50 व 100 दिवसीय शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...