17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करें- भारतीय मजदूर संघ,,
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापनसंघ आज मनाएगा विश्वकर्मा जयंती
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर श्री सोलंकी को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने की। अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ 17 सितम्बर को संपूर्ण राष्ट्र में भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को श्रमिक जगत का आराध्य देव माना जाता है। समस्त निर्माण एवं उत्पादन क्षेत्र के कारीगर इस दिन अपने औजारों का पूजन करते है व अपने कार्य से विराम लेकर विश्वकर्मा जयंती मनाते है। भारतीय मजदूर संघ ने मांग की है कि भारतीय संस्कृति व परम्परा के अनुरूप 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयती को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाए। इस अवसर पर मुख्यरूप से विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, सह विभाग प्रमुख राजू लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन पटवर्धन, पूर्व जिला मंत्री रामभानसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, संयुक्त महामंत्री नारायण वर्मा आदि उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेन्द्रसिंह परिहार ने बताया कि आज 17 सितम्बर को विकास नगर स्वास्तिक गार्डन पर संघ द्वारा शाम 7 बजे विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी एवं भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया जाएगा। श्री परिहार ने सभी पदाधिकारियों एवं श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

0 Comments