Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास पुलिस उत्कृष्ट कार्य पर 18 पुलिसकर्मी और 7 विवेचक पुरस्कृत, एसपी ने किया सम्मान

देवास  पुलिस उत्कृष्ट कार्य पर 18 पुलिसकर्मी और 7 विवेचक पुरस्कृत, एसपी ने किया सम्मान
देवास, 01 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने प्रत्येक मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की अभिनव पहल के तहत विगत सप्ताह सराहनीय कार्य करने वाले 18 अधिकारी/कर्मचारियों एवं 7 उत्कृष्ट विवेचकों को कार्यालय में पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पुरस्कृत होने वालों में आरक्षक 570 (एसएएफ) आनंद जाट, थाना खातेगांव को 71 किलो गांजा बरामदगी में, प्रधान आरक्षक 122 शम्भू सिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र को 15 वर्ष से फरार वारंटी की गिरफ्तारी में, उप निरीक्षक राहुल रावत, थाना कन्नौद को सिया घाट में ट्रक को खाई में फेंककर 20 लाख की चोरी छुपाने के षडयंत्र के खुलासे में, प्रधान आरक्षक 521 मनीष मीणा, थाना उदयनगर को भैंस चोरी गिरोह के खुलासे में, प्रधान आरक्षक 177 राजेश लुवानिया, थाना बरोठा को लुटेरी दुल्हन प्रकरण में, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, थाना बीएनपी को शादी के नाम पर ठगी गिरोह के पर्दाफाश में, प्रधान आरक्षक 749 शैलेन्द्र सिंह राणा, थाना औद्योगिक क्षेत्र को 250 सीसीटीवी की मदद से बाइक चोरी के खुलासे में, आरक्षक 887 हितेश कुशवाह, थाना सिविल लाईन को 8 घंटे में लूट का खुलासा करने में, प्रधान आरक्षक 686 रामप्रताप सिंह, थाना बागली को हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी में, उप निरीक्षक विनय बघेल, थाना कांटाफोड़ को पानी की टंकी पर चढ़ी किशोरी को बचाने में, प्रधान आरक्षक 846 रवि पटेल, कंट्रोल रूम (टेलीफोन ऑपरेटर) व आरक्षक 632 नवीन वर्मा, कंट्रोल रूम (वायरलेस ऑपरेटर) को लूटी गई कार की बरामदगी में समन्वय की भूमिका में, आरक्षक 558 देवेन्द्र नरवरिया, पायलेट सचिन गोयल, आरक्षक 992 अरविंद नवरंग व पायलेट रविन्द्र गुनाया, थाना सोनकच्छ को पलटे आईसर वाहन में फंसे चालक की जान बचाने में, प्रधान आरक्षक 229 रामवीर सिंह, थाना कांटाफोड़ को 72 घंटे में अंधे कत्ल के खुलासे में तथा आरक्षक 195 दीपक पटेल, थाना उदयनगर को मोबाइल झपटमारी के आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक रमेश पचलानिया को नाबालिग अपहरण में 7 वर्ष की सजा दिलाने पर, उप निरीक्षक रमनदीप हुण्दल को छेड़खानी में 3 वर्ष व अपहरण में 20 वर्ष की सजा दिलाने पर, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को हत्या में उम्रकैद दिलाने पर, उप निरीक्षक राहुल रावत को अवैध हथियार मामले में 1 वर्ष की सजा दिलाने पर, उप निरीक्षक शहनाज खान को छेड़खानी में 5 वर्ष की सजा दिलाने पर, उप निरीक्षक आई.एस.इक्का को चोरी में 1 वर्ष की सजा दिलाने पर तथा निरीक्षक दीपक यादव को अपहरण एवं बलात्संग में उम्रकैद दिलाने पर पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...