राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का हुआ सम्मान, वार्ड के 180 शिक्षकों को किया सम्मानित
देवास। समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक अनूठा एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। पार्षद निधि प्रवीण वर्मा के प्रयासों से श्री गुरु तेग बहादुर सामुदायिक भवन, भारत माता उद्यान में आयोजित “राष्ट्र निर्माता शिक्षक सम्मान समारोह” में वार्ड क्षेत्र के करीब 180 शिक्षकों का चयन कर उनका शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण पार्षद निधि प्रवीण वर्मा ने दिया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री अजय चौहान प्राचार्य विधि महाविद्यालय देवास,श्री अशोक साहू प्राचार्य नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल नीलिंद म्हाड़गुड ब्लियंट कोचिंग,जैविक खेती प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा, पंकज वर्मा पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा नेता मनीष जैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक समाज को राष्ट्र की मजबूत नींव बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। अतिथियों ने वार्ड स्तर पर आयोजित इस अभिनव शिक्षक सम्मान समारोह को अभूतपूर्व पहल बताया। वहीं सम्मानित शिक्षकों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए आयोजन की सराहना की। पहली बार किसी पार्षद द्वारा वार्ड स्तर पर इतने बड़े स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मातृशक्ति की एक विशेष टोली तैयार की गई थी, जिसने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हुए इसे सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन वार्ड की निकिता शर्मा एवं मीनल ने किया, आभार कार्यक्रम की संयोजक खुशबू पालीवाल ने माना। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मीना तरणी, सह-संयोजक प्रियंका गुप्ता, रजनी चौहान, वार्ड के वरिष्ठ हिमांशु कुमार ढाली, जितेंद्र शास्त्री, घनश्याम चौहान, जगदीश पाटीदार, दिनेश उपाध्याय, शांतनु चौधरी, राहुल वर्मा, केशव शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

0 Comments