Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस
देवास। नारायण विद्या मंदिर शासकीय उमावि क्रमांक एक के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मिर्जा मुशाहिद बैग ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस विद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के जिले के  अकादमिक समन्वयक राजेंद्र वर्मा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य के के मिश्रा ने की। अतिथियो का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना का बेच लगाकर किया गया। प्राचार्य के के मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा है कि यह छात्र समाज में जाकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे एवं अपने सेवा कार्यों को अंजाम देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को मैं बधाई देता हूं कि वह एक अच्छा कार्य राष्ट्र सेवा के लिए कर रहे हैं एवं विद्यालय में अनुशासन के लिए पर्याय बने हुवे हे। इस अवसर पर विद्यालय के  स्वयं सेवको एवं विद्यालय के शिक्षक साथी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा हम होंगे कामयाब गीत की प्रस्तुति दी गई जिसे अतिथि द्वारा काफी सराह गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मिर्जा मुशाहिद बैग ने किया एवं आभार नीलप्रिय नीमा मेडम ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...