मिच्छामि दुक्कडम कहकर एक दूसरे से क्षमा याचना की,,
मंदिर का वार्षिक द्वार उद्घाटन हुआ संपन्न
20 सितंबर रविवार को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
देवास। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर 8 दिवसीय पर्यूषण महापर्व की सानंद पूर्णाहूति हुई। जैन समाज के समाजजनों ने एक दूसरे से मिच्छामि दुक्कडम कहकर विगत वर्ष में मन वचन काया से हुई गलतियो के लिये क्षमा मांगी। वीर सैनिक भाग्यवंत भाई ,मेहुल भाई ,धर्मेश भाई ,भव्य भाई एवं सकलश्री संघ के सानिध्य में सुबह 7 बजे मंदिर के वार्षिक द्वार उद्घाटन का भव्य आयोजन हुआ। जिसका लाभ सजनबाई अमोलकचंद जैन मामा परिवार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। महापारणा का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत सभी तपस्या के तपस्वियों को हुकुमसिंह मेहता परिवार द्वारा पारणा कराया गया।
आगामी कार्यक्रम
आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितंबर रविवार को श्री संघ की नवकारशी पश्चात सुबह 8.30 बजे वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात मंदिर व्यवस्था संबंधित वार्षिक बोलिया एवं श्री संघ केे स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा।

0 Comments