Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उप-मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ में होंगे शामिल,,----------देवास में 25 हजार दीपों की रोशनी और ड्रोन शो से शुरू होगा ‘’सेवा संकल्प अभियान’’

उप-मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ में होंगे शामिल,,
----------
देवास में 25 हजार दीपों की रोशनी और ड्रोन शो से शुरू होगा ‘’सेवा संकल्प अभियान’’
 देवास :प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। देवास जिले में अभियान के शुभारम्‍भ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा की उपस्थिति में 17 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड देवास में जनभागीदारी से भव्य एवं अलौकिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे, वहीं रात 8 बजे से 8:30 बजे तक अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा।

25 हजार दीपों से जगमगाएगा पुलिस परेड ग्राउंड

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, शहर के नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक रूप से 25 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित करेंगे। दीपों की रोशनी से पूरा पुलिस परेड ग्राउंड जगमगा उठेगा। जनसहभागिता पर आधारित यह आयोजन सेवा, संकल्प और सामाजिक सरोकारों का संदेश देगा।

आसमान में दिखेगी ‘विकसित भारत@2047’ की विकास यात्रा

दीप प्रज्वलन के बाद रात 8 बजे से 8:30 बजे तक लगभग 30 मिनट का विशेष ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। आधुनिक ड्रोनों के समन्वय से आकाश में 20 से अधिक आकर्षक एवं विहंगम आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सेवा, सुशासन तथा विकसित भारत@2047’ के विजन एवं संकल्प को रोशनी और तकनीक के अद्भुत समन्वय के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

ड्रोन शो में भारत की ऐतिहासिक विकास यात्रा के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रमुख विषयों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प की झलक भी आसमान में दिखाई देगी।

मध्यप्रदेश और देवास की उपलब्धियों की भी दिखेगी झलक

ड्रोन शो में राष्ट्रीय उपलब्धियों के साथ मध्यप्रदेश एवं देवास जिले की प्रमुख उपलब्धियों, स्थानीय गौरव और विकास की सकारात्मक दिशा को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। देवास शहर में पहली बार आयोजित हो रहे इस हाई-टेक विजुअल शो को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह है। हजारों नागरिक इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...