Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बैंक हड़ताल की स्थिति में 28 से 30 सितंबर तक मंडी में विपणन कार्य बंद रहेगा

बैंक हड़ताल की स्थिति में 28 से 30 सितंबर तक मंडी में विपणन कार्य बंद रहेगा
देवास। बैंक की प्रस्तावित हड़ताल के चलते देवास अनाज व्यापार संघ ने 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को कृषि उपज मंडी में विपणन कार्य बंद रखने की सूचना दी है। इस संबंध में अनाज व्यापार संघ के सचिव ने 24 सितंबर को मंडी प्रशासन को पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि बैंक हड़ताल होने की स्थिति में व्यापारियों को किसानों के भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को देखते हुए तीन दिनों तक विपणन कार्य बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, यदि बैंक हड़ताल नहीं होती है तो मंडी में विपणन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा। किसानों की सुविधा को देखते हुए 25 सितंबर, अनंत चतुर्दशी के स्थानीय अवकाश के बावजूद देवास मंडी में विपणन कार्य चालू रहेगा। मंडी प्रशासन ने इसकी सूचना कार्यालयीन पत्र के माध्यम से जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार बैंकों की ओर से भी हड़ताल संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। किसानों के भुगतान की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंडी प्रशासन ने स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। अर्पित अग्रवाल ने बताया कि 28 से 30 तक बैंकों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल होने के कारण ओर चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण मंडी में नीलामी कार्य 5 दिनों के लिए बंद रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...