पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
देवास: पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने विगत सप्ताह उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और 7 उत्कृष्ट विवेचकों को मंगलवार को एसपी कार्यालय में सम्मानित कर पुरस्कृत किया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह सम्मान हर मंगलवार दिया जा रहा है।
पुरस्कृत पुलिसकर्मियों ने एनडीपीएस के फरार ईनामी आरोपी, मोटर पंप चोरी गैंग, मंदिर चोरी और तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी, 26 वर्ष से फरार दंडित बंदी को पकड़ने, आटे से भरे कंटेनर की डकैती का खुलासा, अवैध हथियार जब्ती और ई-रक्षक एप से अपराधियों की पहचान जैसे कार्य किए। वहीं एफआरव्ही स्टाफ ने नशे में भटकी वृद्धा, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला, आत्महत्या की धमकी देकर घर से निकले व्यक्ति और जंगल में फंसे 7 यात्रियों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया तथा हादसा कर फरार चालक को पकड़ा। सायबर मित्रों ने सायबर फ्रॉड में फंसे लोगों की करीब 1 लाख 17 हजार रुपये की राशि वापस कराई।
उत्कृष्ट विवेचक के रूप में सम्मानित अधिकारियों ने हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी के प्रकरणों में आरोपियों को उम्रकैद से लेकर 20 वर्ष तक की सजा दिलाई।

0 Comments