Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद जी के जन्मदिन पर देवास में जगमगाएंगे 3 लाख 75 हजार से अधिक दीप,,- 17 सितंबर से भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, महापुरुषों की प्रतिमा,धार्मिक स्थलों से लेकर पुलिस परेड ग्राउंड तक होगा दीप प्रज्वलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर देवास में जगमगाएंगे 3 लाख 75 हजार से अधिक दीप,,

- 17 सितंबर से भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, महापुरुषों की प्रतिमा,धार्मिक स्थलों से लेकर पुलिस परेड ग्राउंड तक होगा दीप प्रज्वलन
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में देवास जिले में सेवा और जनभागीदारी का अनूठा आयोजन होगा। जिलेभर में 3 लाख 75 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। धार्मिक स्थलों, महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों और प्रमुख स्थानों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल सहित जिले के छह जनपद क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें एक हजार से अधिक यूनिट रक्तदान किया जाएगा एवं विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
शाम 7 बजे धार्मिक, सार्वजनिक और प्रतिमा स्थलों पर होगा दीप प्रज्वलन-
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कम से कम एक दीप अपने अपने घर पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें आशीर्वाद देने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक अपने अपने घरों पर आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्वलंन करेंगे तत्पश्चात प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से नेमावर घाट, शिप्रा घाट, जटाशंकर महादेव मंदिर और नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थल शामिल हैं।
पुलिस परेड ग्राउंड पर जलेंगे 25 हजार से अधिक दीप-
देवास जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउंड में जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां 25 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिला प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रायसिंह सेंधव,सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार  सहित, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरुलाल अटारिया एवं जनप्रतिनिधि ,प्रशासनिक अधिकारी एवं नागरिकगण मौजूद रहेंगे। यहां विशाल रंगोली, भव्य दीपोत्सव एवं आकर्षक ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
छह विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के नेतृत्व में आयोजन-
देवास जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कन्नौद- खातेगांव विधानसभा क्षेत्र मे विधायक आशीष शर्मा के आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलंन किया जाएगा। बागली विधानसभा क्षेत्र में विधायक मुरली भंवरा  के आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलंन किया जाएगा। हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक मनोज चौधरी के आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलंन किया जाएगा। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश सोनकर के आतिथ्य मे भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलंन किया जाएगा एवं देवास विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पंवार राजमाता के आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलित किया जाएगा ।  भाजपा का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जिलेभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
जिला अस्पताल सहित छह स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान-
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। देवास जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। इसके अलावा टोंकखुर्द, कन्नौद, खातेगांव सहित जिले के छह जनपद क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
3.75 लाख से अधिक दीपों से रोशन होगा देवास-
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव ने कार्यकर्ताओं और आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। अपने अपने घरों पर आशीर्वाद स्वरूप दीप प्रज्वलंन करे। जिलेभर में धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों और विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों के माध्यम से कुल 3 लाख 75 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...