देवास: मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति आदेश के तहत देवास पुलिस के 3 अधिकारियों को निरीक्षक (TI) पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से करेंगे और देवास पुलिस की कार्यक्षमता व जनविश्वास को और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान भी उपस्थित रहे !

0 Comments