Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3650 किलोग्राम महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 58 लीटर विदेशी मदिरा जब्त, 12 प्रकरण किए दर्ज

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3650 किलोग्राम महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 58 लीटर विदेशी मदिरा जब्त, 12 प्रकरण किए दर्ज
देवास, 09 सितंबर 2026/ जिला आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अनुक्रम में गत दिवस  आबकारी की सयुंक्त टीम और पुलिस बल द्वारा देवास के खटाम्बा तथा वृत्त कन्नौद, वृत्त खातेगांव के सोनखेड़ी, सतवास, पीपलकोटा, खातेगांव, नेमावर आदि स्थानों पर कार्यवाही कर लगभग 3650 किलोग्राम महुआ लाहन, 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 58 लीटर विदेशी मदिरा तथा एक चार पहिया वाहन आर्टिगा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत 11 प्रकरण एवं धारा 34(2) के अंतर्गत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य 1150000/- है
 कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, थाना प्रभारी नेमावर टीना शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, पूजा गहलोत, कैलाश जामोद, रोहित मुकाती, योगेंद्र ठाकुर, राजश्री खन्ना गहलोत, अरविंद सोलंकी, दीपक धुरिया एवं राजाराम रैकवार तथा आबकारी मुख्य आरक्षक विकास गौतम, अरविंद जिनवाल, शंकर लाल परते आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सनत ओझा, निहाल खत्री, निकिता परमार, भगवत परते, सविता धाकड़ एवं नगर सैनिक अनिल चौहान सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...