Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

खेल गुरु श्री राधे श्याम सोलंकी सर का 82 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

खेल गुरु श्री राधे श्याम सोलंकी सर का 82 वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
देवास। खेल गुरु राधे श्याम सोलंकी सर का जन्म दिन इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में उनके शिष्यों और शुभचिंतकों खेल जगत के सभी साथियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जानकारी देते हुए मिर्जा मुशाहिद बेग ने बताया कि राधेश्याम सोलंकी का व्यक्तित्व सबके लिए अनुकरणीय है। उनके सभी शिष्यों और खेल जगत से जुड़ी सभी हस्तियों ने उनके 82 वे जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हुए उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए  उनके शतायु होने की शुभकामनाएं उन्हें प्रेषित की। इस अवसर पर खेल विभाग के यशवंत डागोरा ने भी श्री सोलंकी सर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।। सेवानिवृत्ति खेल शिक्षक सलीम शेख ने भी अपनी शुभकामनाएं और बधाइयां सोलंकी सर को प्रेषित करते हुए कहा की हम सभी सर का जन्मदिन उनके शतायु होने पर भी इसी तरह धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाएंगे। साईनाथ मेमोरियल स्कूल के संचालक शकील कादरी ने भी बधाइयां देते हुए कहा कि सर का खेल जगत को उल्लेखनीय योगदान रहा पर प्रकाश डाला  उन्होंने सर के दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर आदिल पठान,मुजीब शेख नावेल्टी स्पोर्ट्स ,खेल विभाग के जावेद पठान, यूनुस खान, यशवंत डागोरा, महेश सोनी,सैयद सदाकत अली, मिर्ज़ा मुसब्बिर बैग ने उपस्थित होकर  सर का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख ने किया एवं आभार इनोवेटिव स्कूल के संचालक सैयद मकसूद अली ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...