Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आँगन मिलन सेवा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

आँगन मिलन सेवा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम  का आयोजन     
      
देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 24 महालक्ष्मी नगर में परियोजना अधिकारी समीक्षा जैन पर्यवेक्षक रूखसार शेख की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आँगन मिलन सेवा एवं  पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के वाचन से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद रितु सवनेर द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को फल एवं मिठाई का विवरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन सेक्टर पर्यवेक्षक रूखसार शेख द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में वार्ड की समस्त कार्यकर्ता प्रमिला बोड़ाना, ममता मिश्रा, कांता शर्मा, रिंकू शर्मा, वंदना देवरे, आशा योगी एवं समस्त सहायिका मुस्कान, निर्मला, राधा , आशा व राधा उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...