Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

85 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूरी कर जनता नागरिक सहकारी बैंक ने आयोजित की 21वीं साधारण सभा

85 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूरी कर जनता नागरिक सहकारी बैंक ने आयोजित की 21वीं साधारण सभा
देवास।
शहर की सबसे पुरानी सहकारी बैंकिंग संस्थाओं में शामिल जनता नागरिक सहकारी साख मर्यादित ने अपनी स्थापना के 85 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। संस्था की 21वीं साधारण सभा का आयोजन 20 सितंबर को बैंक परिसर में किया गया। सभा में संस्था की गतिविधियों, आय-व्यय एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। संस्था के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की स्थापना वर्ष 1941 में मराठा सहकारी बैंक के रूप में हुई थी। बाद में इसका रूपांतरण जनता नागरिक सहकारी बैंक के रूप में हुआ। समय के साथ बैंक का नाम बदलकर जनता नागरिक सहकारी साख मर्यादित, देवास किया गया। साधारण सभा में संस्था प्रबंधक श्यामराव वाघ ने वार्षिक आय-व्यय का वाचन किया। उन्होंने संस्था की वित्तीय गतिविधियों एवं वर्षभर के कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष अनिल लाखन सिंह चावड़ा एवं अशोक गिरी गोस्वामी ने जनता सहकारी बैंक के वरिष्ठ सदस्य एवं पत्रकार मुन्ना वारसी का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्था के संचालक दिलीप शर्मा, दिनेश नेरनिया, सुरेश बाबूलाल श्रीवास्तव, अशोक त्रिवेदी, महेश वर्मा एवं अजय निलेश सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...