Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

चाकू की नोक पर 9 टन आटे से भरा कंटेनर लूटा, GPS से पकड़ाए 5 आरोपी, 50 लाख का माल बरामद

चाकू की नोक पर 9 टन आटे से भरा कंटेनर लूटा, GPS से पकड़ाए 5 आरोपी, 50 लाख का माल बरामद

देवास: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अवंतिका फूड्स कंपनी से 9 टन आटे से भरे कंटेनर की डकैती का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 लाख का मश्रुका 100% बरामद किया है।
फरियादी संतोष पिता छत्तरसिंह मालवीय निवासी ट्रक ड्राइवर ने 05 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कंटेनर क्रमांक MP09AZ1441 में राजीव नगर भट्टा स्थित अवंतिका फूड्स से 310 कट्टे (09 टन) आटा भरकर निकल रहा था, तभी 5 लोगों ने चाकू अड़ाकर धमकाया, नीचे फेंक दिया और कंटेनर लेकर फरार हो गए। मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया और डायल-112 पर सूचना दी गई। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्र. 805/2026 धारा 310(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
एसपी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश, एडिशनल एसपी श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन और सीएसपी श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कंटेनर में लगे GPS की लोकेशन इंदौर की ओर मिलने पर देवास-इंदौर पुलिस ने समन्वय से पीछा किया। सेज यूनिवर्सिटी के पास नाकाबंदी देख आरोपियों ने कंटेनर सर्विस रोड पर उतारा जो ट्रांसफार्मर से टकरा गया। पुलिस ने आरोपी सूरज पिता रामचंद्र बैरागी (19) निवासी राजीव नगर भट्टा को मौके से पकड़ा और कंटेनर व आटा बरामद किया। पूछताछ पर अन्य 4 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
सुनील चौहान पिता अंतर सिंह चौहान उम्र 35 वर्ष शुभम पिता बजेसिंह राजौरिया उम्र 19 वर्ष  आकाश बैरागी पिता गोपाल बैरागी उम्र 20 वर्ष  भावेश पिता राकेश पटेल उम्र 18 वर्ष,सूरज पिता रामचंद्र बैरागी उम्र 19 वर्ष 
जप्त मश्रुका - कंटेनर MP09AZ1441, 09 टन आशीर्वाद कंपनी का आटा, एक धारदार चाकू, कुल कीमत करीब 50 लाख।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, उनि गौरव नगावत, सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी, अजय शर्मा, प्रआर शैलेन्द्र राणा, आर लक्ष्मीकांत, नरेन्द्र, सैनिक तेज सिंह, तेजाजी नगर इंदौर से उप निरीक्षक अविनाश सेंगर व टीम तथा कंट्रोल रूम से उनि विश्वेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर दीपक आर्य, आर रामकिशन प्रजापत, नवीन वर्मा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...