Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री रामी गुजराती माली समाज ने 96 जोड़ों के साथ किया अनंत चतुर्दशी व्रत का सामूहिक उद्यापन

श्री रामी गुजराती माली समाज ने 96 जोड़ों के साथ किया अनंत चतुर्दशी व्रत का सामूहिक उद्यापन

देवास। श्री रामी गुजराती माली समाज, देवास द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर अनंत व्रत का सामूहिक उद्यापन श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में समाज के 96 जोड़ों ने सामूहिक रूप से उद्यापन कर भगवान श्री अनंत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अनंत चतुर्दशी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्री विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान अनंत का व्रत परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना से किया जाता है। व्रत पूर्ण होने पर उद्यापन के माध्यम से भगवान श्री अनंत के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। सामूहिक उद्यापन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजन एवं कथा का आयोजन हुआ। 100 जोड़ों की एक साथ सहभागिता ने आयोजन को विशेष और भव्य स्वरूप प्रदान किया। बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और धार्मिक आयोजन में सहभागी बने। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल सहित समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल ने समाजजनों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आभार पूर्व समाज अध्यक्ष मनोहर जाधव ने माना। सामूहिक उद्यापन के सफल आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...