Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन

सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन

देवास : सेंट्रल इंडिया एकेडमी के खिलाड़ियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित क्लस्टर-12 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 बालक टीम ने रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान, जबकि अंडर-17 बालक टीम ने कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया।
विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन नील वर्ल्ड स्कूल, गुना में किया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश के 38 सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने सहभागिता की। कड़े मुकाबलों के बीच सेंट्रल इंडिया एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए दोनों आयु वर्गों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में सेंट्रल इंडिया एकेडमी ने सांदीपनी विद्यालय, मंडलेश्वर सें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। टीम में चिराग राठौर, आर्य डोशी, रुद्रप्रताप सिंह, रणविजय सिंह, उज्ज्वल चौधरी, दिव्यांश परवाल, सार्थक कुशवाह, पार्थ गुप्ता, रुद्र भटनागर, अनंतजीत सिंह चौधरी, जयंत चौधरी, नैवेद्य ठाकुर एवं मीत चौधरी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इसी प्रकार अंडर-17 बालक वर्ग में भी सेंट्रल इंडिया एकेडमी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम ने सेंट्रल एकेडमी, रीवा सें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।
अंडर-17 टीम में अथर्व चौधरी, समर बगाना, आदित्य सिंह तंवर, अनस हुसैन, पृथ्वीराज पटौले, आरव चौधरी, राजवीर सिंह पंवार, अनुज पटेल, प्रणव पटौले, दिव्यराज सिंह सेंधव, विनीत अमलावदिया, वीरप्रताप सिंह, ग्रंथ नायक, लवेश चौहान एवं अथर्व जैन ने शानदार प्रदर्शन किया।
खो-खो प्रतियोगिता में मिली इस दोहरी सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच श्री गजेन्द्र ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...