Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भोलेनाथ मंदिर मिल रोड पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव,,प्रतिदिन अभिषेक, हवन, भंडारा और महाआरती के साथ मनेगा गणेश महोत्सव

भोलेनाथ मंदिर मिल रोड पर धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गणेश महोत्सव,,
प्रतिदिन अभिषेक, हवन, भंडारा और महाआरती के साथ मनेगा गणेश महोत्सव
देवास। संत श्री बालकदास गणेश उत्सव समिति, भोलेनाथ मंदिर मिल रोड देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर भोलेनाथ मंदिर परिसर में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। आयोजक चिंटू चौधरी (पह.) ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा श्री गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। समिति ने निर्णय लिया कि भोलेनाथ मंदिर पर विराजित भगवान श्री गणेश जी महाराज का प्रतिदिन विधि-विधान से अभिषेक, पूजन-अर्चन एवं हवन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन भंडारे का आयोजन तथा आकर्षक एवं भव्य साज-सज्जा की जाएगी। प्रतिदिन महाआरती का आयोजन भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। समिति द्वारा देवास शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं प्रतिदिन आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की गई है। इस अवसर पर समिति के संयोजक किशोर चौधरी पहलवान, पंडित बंटी शर्मा, अशोक चौधरी पहलवान, सुरेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र गौड़, हेमराज पांचाल, छोटा दादा, राजेंद्र ठाकुर, पार्षद धीरज दासवानी, कपिल व्यास, सनी जैन, अंकित खुशालानी, रोहित लालवानी, शुभम जाधव एवं नितिन बरोड़ सहित समिति के सदस्यों ने धर्मप्रेमी नागरिकों से आयोजन में सहभागिता करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...