Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध।कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर कराने वालों पर की एफआईआर की मांग।

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध।
कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर कराने वालों पर की एफआईआर की मांग।
देवास। गत 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद उस सभा स्थल का,बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित शुद्धिकरण किया गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसका विरोध करते हुए शुद्धिकरण करने वाले लोगों पर एफआईआर की मांग की थी, लेकिन बजाय हल्द्वानी के कथित बीजेपी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने के, राहुल गांधी पर ही उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई। उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और मनीष चौधरी के नेतृत्व में मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के पश्चात् थाना कोतवाली जाकर, थाना प्रभारी से मिलकर, शुद्धिकरण करने वाले संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। यहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। सभा को शौकत हुसैन, उमेश झंवर, ज्ञान सिंह दरबार,नरेंद्र सिंह यादव, रोशन रायकवार, सुधीर शर्मा, विक्रम मुकाती,अनिल गोस्वामी, रूपेश कल्याणे, किशोर चौहान, राजेश राठौर, गोलू हॉजी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जाहिद पठान, गोवर्धन देसाई, धीरज कल्याणे, इशान राणा, नीरज नागर, मनोज सांगते,दिलीप सिंह सोलंकी, मनोज हेतावल, अजयसिंह राजोदा, राजा पडियार, शाहजी हाशमी, डॉ.गजेन्द्र सिंह तोमर, राधाकिशन सोलंकी, प्रहलाद मिस्त्री, कुलदीप नागर, गुलाब सिंह ठाकुर,विमल चौधरी, सलमान बेग,डॉ मंसूर शेख, कमल मुकाती,साधना प्रजापति,कल्याण सिंह पंवार,रईस कामदार, कल्लू भाई राष्ट्रीय,प्रदीप बनाफर, अजयसिंह रघुवंशी, मुरलीधर गुप्ता, संजय रैकवार, हफीज घौसी, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे। धरना सभा का संचालन प्रवक्ता हारिस गजधर ने किया और आभार संगठन महासचिव जितेंद्र सिंह गौड़ ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...