Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास किराना व्यापारी एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

देवास किराना व्यापारी एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
देवास। देवास किराना व्यापारी एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा उज्जैन रोड स्थित गॉड गिफ्ट रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सभा में एसोसिएशन के सदस्यों ने व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती गीतादेवी जी अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश जी अग्रवाल, नगर निगम सभापती श्री रवि जी जेन, एशो. के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी जैन उपस्थित थे। इनके साथ ही, एसोसिएशन संरक्षक राकेश गुप्ता और अध्यक्ष मनोज संघवी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। और साथ ही एसोसिएशन के ऐसे तीन सक्रिय सदस्य जिनका सदैव एसोसिएशन को विशेष सहयोग व योगदान रहा परंतु अब वो हमारे बीच नहीं रहे ऐसे ब्रह्मलीन श्री मनोहर कटारिया, ब्रह्मलीन श्री हरीश मनवानी, ब्रह्मलीन श्री विकास तलरेजा को “किराना रत्न” के साथ उनके परिवार जन एसो. के मंच से सम्मानित किया गया। सभा का मुख्य केंद्र बिंदु एसोसिएशन और व्यापारियों के हितों को लेकर किए जाने वाले आगामी कार्यों पर चर्चा रहा। बैठक में अतुल पटेल, प्रेम पंजवानी, सी एल शर्मा, दिलीप चावला, पंकज अग्रवाल, सुनील तलरेजा, जगदीश कुमावत, कपिल कोशल, नितिन विजयवर्गीय, हीरानंद राजपाल, विजय झंवर, राजेश अग्रवाल, सोरभ माहेश्वरी, धर्मेंद्र नागर, आशीष जैन, आकाश पोरवाल सहित एशोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद थे। सभा का संचालन सचिव दिलीप पंजवानी ने किया, जबकि पीयूष पोरवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेंद्र पटेल ने दी। बैठक के बाद, जय अम्बे ट्रेडर्स इंदौर, पोरवाल के आचार जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों की ओर से सभी व्यापारियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...