Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मालवा के दाल-बाफले, लड्डू-चावल और आइसक्रीम का भोग, देवास महाराज ने की बप्पा की आरती

मालवा के दाल-बाफले, लड्डू-चावल और आइसक्रीम का भोग, देवास महाराज ने की बप्पा की आरती

गणेशोत्सव के दसवें दिन देवास महाराज विक्रमसिंह पवार सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हुए आरती में शामिल, देर रात तक श्रद्धालुओं ने लिया भोजन प्रसादी का आनंद

देवास। गणेशोत्सव के दसवें दिन बुधवार को सयाजी द्वार परिसर में विराजित कृपालु के बप्पा के दरबार में संगीतमय आरती का आयोजन हुआ। संस्था कृपालु परिवार द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के तहत प्रतिदिन आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी कराई जा रही है। इसी क्रम में दसवें दिन बप्पा को मालवा के प्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाफले, लड्डू-चावल और आइसक्रीम का भोग लगाया गया। भोजन प्रसादी में मालवा के पारंपरिक दाल-बाफले और लड्डू-चावल के साथ आइसक्रीम परोसी गई। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गणेशोत्सव के दौरान संस्था द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजनों की भोजन प्रसादी कराए जाने की शहर में भी चर्चा है। मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाफले और लड्डू-चावल के साथ आइसक्रीम की प्रसादी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। दसवें दिन की संगीतमय आरती में मुख्य अतिथि के रूप में देवास महाराज विक्रमसिंह पवार शामिल हुए। उनके साथ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप बांगर जी, ओम जी जोशी, शिवा पहलवान, मनीष पारीख , सत्यनारायण वर्मा, भाजपा के चारों मंडल अध्यक्ष , महामंत्री भाजपा पार्षद, एल्डरमैन महिला नेत्री राखी झालानी, विनीता व्यास सहित अन्य अतिथियों ने बप्पा की आरती की। आरती के दौरान परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। आरती के बाद अतिथियों ने श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी परोसी। देवास महाराज विक्रमसिंह पवार ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि शहर के अन्य गणेश पंडालों में भी इस तरह के सेवा और भोजन प्रसादी के आयोजन किए जाने चाहिए। संस्था के संयोजक सुमेरसिंह दरबार ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान बप्पा की संगीतमय आरती के साथ सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। भोजन प्रसादी के माध्यम से नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था कृपालु के बप्पा के अखिलेश पवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...