Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्री सिंह का औचक निरीक्षणदवा प्रबंधन पर जताई नाराजगी, भोजन में सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश,स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग होगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,,जन-विश्वास अभियान पहले कलेक्टर श्री सिंह ने ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह का औचक निरीक्षण
दवा प्रबंधन पर जताई नाराजगी, भोजन में सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश,स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग होगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश,,

जन-विश्वास अभियान  पहले कलेक्टर श्री सिंह ने ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
देवास: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने
निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...