दिल्ली के हादसे में मृत छात्र अर्पित के घर पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शोक जताया
देवास। विगत दिनों नई दिल्ली में हॉस्टल की इमारत गिरने से, देवास के युवा अर्पित जाज का दुखद निधन हो गया था। अर्पित के असमय काल के गाल में समा जाने से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवारजनों को संबल और ढांढस बंधाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आज स्व. अर्पित जाज के घर पहुंचे। श्री पटवारी और श्री चौधरी ने अर्पित के माता-पिता और दादा से मिलकर, उन्हें सांत्वना दी और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। नेताओं के साथ जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी मौजूद रहे।

0 Comments