Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लाल गेट के राजा के दरबार में हुआ द गुरु मनकान शो, भक्ति-सूफी संगीत के साथ पंजाबी पॉप पर झूमे लोग,,एसपी व नगर निगम कमिश्नर ने की आरती, आयोजन की व्यवस्थाओं को सराहा

लाल गेट के राजा के दरबार में हुआ द गुरु मनकान शो, भक्ति-सूफी संगीत के साथ पंजाबी पॉप पर झूमे लोग,,

एसपी व नगर निगम कमिश्नर ने की आरती, आयोजन की व्यवस्थाओं को सराहा
देवास। मिठास से भरी मालवा की माटी में पंजाबी तड़के का स्वाद कैसा होता है, यह शनिवार को नजर आया। देवासवासियों ने न सिर्फ इसे देखा बल्कि महसूस भी किया। चाहे भक्ति संगीत हो या सूफी अंदाज, चाहे मोहबत्त की बात हो या भांगड़े की मस्ती हर अंदाज का लुत्फ लिया। हालात ऐसे थे कि रात होने तक भीड़ कम नहीं हुई और हजारों लोग पहुंचते रहे। बरबस ही उपस्थित जनसमूह थिरकने लगा और वन्स मोर कहते हुए कहता रहा कि काश मस्ती की यह खुमारी ऐसे ही छाई रहे।
यह नजारा था सयाजी द्वार स्थित लाल गेट के राजा का पंडाल का, जहां शनिवार की रात पंजाबी तड़के के नाम रही। द गुरु मनकान शो ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। हर किसी को इस कार्यक्रम का इंतजार था, लिहाजा जो लोग अभी तक नहीं थे वे भी शनिवार को पहुंचे और खूब मस्ती की। इसके पहले परंपरानुसार रात 8.30 बजे आरती हुई। इसमें एसपी पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार सहित अन्य गणमान्यजन शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। अतिथियों ने व्यवस्था को सराहा और आयोजकों को धन्यवाद दिया।
बहुत अच्छा आयोजन है-एसपी
एसपी पुनीत गेहलोद ने कहा कि आरती में आकर बहुत अच्छा लगा। यहां देखा कि लोगों में बहुत उत्साह है। आयोजन भी बहुत अच्छा है और श्रद्धालुओं का उत्साह काबिले तारीफ है। सबसे खास बात यह है कि संस्था के सभी वालंटियर्स व्यवस्थित रूप से काम कर रहे इस कारण हजारों की भीड़ को दर्शन में परेशानी नहीं हुई। सब आसानी से दर्शन कर रहे। पूरी टीम को इसलिए बधाई देता हूं।
लाल गेट के राजा की ऊर्जा बहुत अलग-निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां एक अलग ही ऊर्जा है। मैं कई पंडालों में आरती में गया हूं, लेकिन यहां की बात सबसे अलग है। बहुत अच्छा अनुभव रहा। नगर निगम सभापति रवि जैन और उनकी पूरी टीम ने बहुत ही व्यवस्थित ढंग से आयोजन किया और सबसे बड़ी बात की स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा। पूरी टीम को बधाई।
पंजाबी तड़के ने सबको किया झूमने पर मजबूर
आरती के बाद वह लम्हा आया, जिसका सभी को इंतजार था। मंच सज चुका था, लाइट्स कलाबाजियां कर रहीं थीं और इंतजार था गुरु मनकान था, जिनके लिए हजारों लोग बैठे थे। जैसे ही गुरु मनकान मंच पर आए तो तालियों से पंडाल गूंज उठा। अपनी पूरी टीम के साथ गुरु मनकान ने सबसे पहले लाल गेट के राजा को प्रणाम कर उनकी वंदना की। संस्था के संयोजक रवि जैन का आभार माना जो उन्हें इस आयोजन में आमंत्रित किया। यहां तक कहा कि चंडीगढ़ में भी प्रोग्राम था, लेकिन यहां आने की उत्सुकता इतनी थी कि वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बाद अपनी ऊर्जावान आवाज में श्रीगणेश के भजन सुनाए। सूफी अंदाज में भक्ति संगीत सुनाया। मध्यांतर तक भक्ति संगीत का दौर चला। समापन वेला में गुरु मनकान अपनी उस ऊर्जा के साथ आए, जिसके कारण वे पहचाने जाते हैं। आते ही श्रोताओं को उठाया और पंजाबी तड़के साथ मंच पर थिरके। लोग भी खुद को रोक नहीं सके और खूब डांस किया। इसी बीच लाट्स आफ कर मोबाइल की फ्लैश लाइट में मोहब्बत से भरा नगमा सुनाया, जिसे महसूस कर हर कोई दिल की गली में खो गया। वक्त कब गुजर गया पता ही नहीं चला और शनिवार की रात कभी न भूलने वाली रात बनी। संस्था के सदस्यों ने भी जमकर डांस किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...