देवास :जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 39 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का समापन सतपुड़ा एकेडमी के खेल मैदान में संपन्न हुआ प्रारंभ में अतिथियों द्वारा गणेश जी की आरती की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन सिंह वर्मा पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राय सिंह सेंधव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विशेष अतिथि मनोज राजानी अध्यक्ष देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन, अमरजीत सिंह खनूजा, राजेंद्र मालवीय पार्षद राहुल पवार, अनिल गोस्वामी, सुधीर शर्मा, अजब सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल एसोसिएशन से राजकुमार सहगल, राकेश मिश्रा रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडित आदि के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अनिल श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, भानू सेंधव प्राचार्य, जॉब सर योगेश द्विवेदी शिवनारायण टांडी, अरुण कुशवंशी, पवन यादव, रागिनी चौहान, मीणा बागडे, नागेंद्र सिंह राजपूत, पवन पाटिल, निरंजन यादव, दुर्गा पाल, नमन श्रीवास्तव आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विक्रम अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबोध चौरसिया इंदौर, प्रवीण दवे इंदौर, सविता पारखे इंदौर, रागिनी चौहान देवास, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल ठाकुर इंदौर, सोहेल खान इंदौर, रवि चौहान इंदौर के साथ मेजर प्रिंस सिंह राजपूत देवास का सम्मान किया गया। मनोज राजानी द्वारा देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि देवास में पहला स्टेडियम सॉफ्टबॉल की ही देन है और यहां कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित की जा चुकी है शीघ्र ही सिंथेटिक ट्रेक देवास के खिलाड़ियों को मिलने जा रहा है जिसके मध्य सॉफ्टबॉल का एक सुंदर सा ग्राउंड खिलाड़ियों को मिलेगा वहां भी हम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले 36 वर्षों से में प्रगति एथलेटिक क्लब से जुड़ा हूं और मेने छोटे भाई अनिल श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव को सॉफ्टबॉल के लिए एवं एथलेटिक्स के लिए संघर्ष करते देखा है इन्होंने खिलाड़ियों के लिए हर समय कुछ ना कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित करने का जैसे संकल्प ले रखा हो कभी एथलेटिक्स कभी सॉफ्टबॉल तो कभी गोल्फ जैसे आयोजन करते रहते हैं मेरे द्वारा आयोजको को सफल आयोजन की बहुत-बहुत बधाई। राय सिंह सेंधव ने कहा कि प्रगति क्लब को कभी भी कोई आयोजन करना होगा मेरा विद्यालय उनके लिए हमेशा सुविधा देने को तैयार है मुझे देवास जिला सॉफ्टबॉल की पूरी टीम पर विश्वास है वह अच्छे से अच्छा आयोजन करते हैं मेरी ओर से भी सभी को शुभकामनाए।ं
अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए। सर्वप्रथम श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिसमें मनन श्रीवास्तव देवास, ऋषिकेश इंदौर, अनिमेष भोपाल, हर्षित ग्वालियर, भावेश टीकमगढ़, प्रिया चौधरी देवास, आरोही इंदौर, प्रिया वर्मा भोपाल को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विजेताओं को ट्रॉफी वितरित की गई। बालक वर्ग में प्रथम इंदौर जिला रहा। द्वितीय भोपाल एवं तृतीय स्थान पर टीकमगढ़ रहा। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम इंदौर जिला, द्वितीय भोपाल, तृतीय स्थान पर देवास जिला रहा। कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव सचिव देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने माना।

0 Comments