Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा कार्यालय में नमन,,अंतिम पंक्ति के उत्थान से ही होगा राष्ट्र निर्माण.. श्री सेंधव

अंत्योदय के प्रणेता  पंडित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा कार्यालय में नमन,,
अंतिम पंक्ति के उत्थान से ही होगा राष्ट्र निर्माण.. श्री सेंधव

देवास। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन, उनके विचार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार बनाया और एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से भारतीय चिंतन को नई दिशा प्रदान की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मंडक पुष्पक तालाब देवास पर स्थित प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर डॉ. सेंधव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की विचारधारा के पुरोधा एवं जनसंघ के संस्थापक रहे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की पहुंच सुनिश्चित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, भाजपा नेता मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...