Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सभी पात्र किसानों तक पहुंचे बैंक की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ - कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह

सभी पात्र किसानों तक पहुंचे बैंक की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ - कलेक्टर  श्री ऋतुराज सिंह
देवास : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास की वार्षिक साधारण सभा बैठक कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में बैंक सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों और वर्ष 2027-28 की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक सराहनीय कार्य कर रहा है, लेकिन सेवाओं का और विस्तार करना होगा। बैंकिंग और ऋण सुविधाओं में नवाचार किए जाएं। जिले के अधिक से अधिक किसानों को बैंक से जोड़ा जाए ताकि उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सके। उन्होंने कहा कि देवास जिला सहकारी बैंक लाभ में है और इसकी मजबूती का लाभ प्राथमिक कृषि साख समितियों को मिल रहा है। सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाएं।
बैठक में सीईओ श्री आदित्य जैन ने वित्तीय प्रगति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बैंक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
बैठक में उपायुक्त सहकारिता सुश्री दीपाली खंडेलवाल, नाबार्ड डीडीएम श्री ओजस्वी दीक्षित सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष, प्रशासक और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...