Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुर्वेद दिवस पर बावड़ियां में जागरूकता कार्यक्रम, औषधीय पौधों की दी जानकारी

आयुर्वेद दिवस पर बावड़ियां में जागरूकता कार्यक्रम, औषधीय पौधों की दी जानकारी

देवास: जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 11वें आयुर्वेद दिवस की थीम _"स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद"_ पर आयुष विभाग देवास द्वारा बावड़ियां स्थित माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिनचर्या, ऋतुचर्या, तनाव प्रबंधन, रसोईघर में आयुर्वेद, संतुलित आहार और योग के महत्व की जानकारी दी गई। आयुर्वेद विषय पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रधान अध्यापक श्री संतोष धाणक ने किया।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रांजलि भारद्वाज ने आई.ई.सी. चार्ट के माध्यम से आस-पास के औषधीय पौधों की पहचान और उपयोग बताए तथा योग-प्राणायाम के लिए प्रेरित किया। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति बाला पाटीदार ने रसोईघर में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान दिया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना मैहर ने सभी को आयुर्वेद शपथ दिलाई।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को औषधीय पौधा भेंट किया गया और परिसर में पौधारोपण किया गया। आभार श्री रामचंद्र सोलंकी ने माना। इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा व्यास, श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती वंदना मांझी, श्री विकास अरोड़ा सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी आयुष संस्थाओं में इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...