वीर शिरोमणि तेजाजी महाराज का भव्य चल समारोह निकला
देवास। वीर शिरोमणि तेजाजी महाराज की जयंती के अवसर पर बागरी समाज द्वारा बागरी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबू यादव एवं चल समारोह अध्यक्ष शुभम यादव के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाला गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमंत महाराज विक्रमसिंह पवार , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंघव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव,
जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व महापौर सुभाष शर्मा सहित भेरूलाल अटारिया, प्रदेशाध्यक्ष आदिम संघ शिवनारायण गुजराती राजगढ़, दुर्गेश पवार राजगढ़, मनीष सैन, धर्मेंद्र सिंह बैस, सुरेंद्र गौड़, अनुप जादौन, अर्जुन यादव, राम यादव, हुकमसिंह पवार, कमल सिंह चौहान, अंतरसिंह यादव, संजय बोडाना, अजय पवार, जितेंद्र यादव, सुनिल यादव, नरेन्द्र बोडाने, कमल यादव, अभिमन्यु पुजारी, संदीप यादव सहित समाजजन उपस्थित रहे।
0 Comments