देवास। तेजा दशमी के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजनों को शुभकामनाएं दी गई। शहर में निकले चल समारोह के आरंभ में, राधागंज स्थित कार्यक्रम स्थल पहूंचकर समाजजनों से भेंट कर उन्हें बधाई दी। बालगढ़ पहूंचकर यहां निकले चल समारोह का स्वागत किया और मंदिर में दर्शनार्थियों से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर निकले अखाड़ों के कलाकारों व उस्तादों का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, भगवान सिंह चावड़ा, हारिस गजधर, गोवर्धन देसाई, डॉ.श्याम पटेल,मोनू शर्मा, प्रथम सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

0 Comments