Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
देवास। इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, देवास में  इनोवेटिव इको क्लब के द्वारा  01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस अभियान का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 15 सितम्बर को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुस्तफा अंसार अहमद हाथीवाले (पार्षद ) एवं महेश सोनी सर ( ब्रांड एम्बेसेडर न. पा.नि देवास ) थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत मिर्ज़ा मुशाहिद बैग, सय्यद मक़सूद अली द्वारा किया गया। इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, स्लोगन, काव्य पाठ, वाद विवाद, निबंध लेखन, भाषण के साथ विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन समारोह के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने तथा समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया एवं उनको स्वच्छता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई । स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व को समझाने पर विशेष जोर  दिया गया । विद्यार्थियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन सय्यद सदाकत अली ने किया एवं आभार मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...