Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हनुमान अंश’ फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन गणेश पंडाल में पहली बार हुआ,,बच्चों, युवाओं और परिवारों ने लिया धार्मिक एवं प्रेरणादायी फिल्म का आनंद

हनुमान अंश’ फिल्म का निशुल्क प्रदर्शन गणेश पंडाल में पहली बार हुआ,,

बच्चों, युवाओं और परिवारों ने लिया धार्मिक एवं प्रेरणादायी फिल्म का आनंद
देवास। गणेश उत्सव को यादगार और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से योगेश्वरी परिवार गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष अनूठी पहल की गई। समिति की ओर से गणेश पंडाल में पहली बार चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष निशुल्क प्रदर्शन किया गया। फिल्म का प्रदर्शन 16 सितंबर की रात 8 बजे योगेश्वरी डेयरी, आवास नगर स्थित गणेश पंडाल में किया गया। समिति सदस्य योगेन्द्र सिंह कावल ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण के साथ मनोरंजन एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। फिल्म प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे। बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन में गुरुदेव अरुण तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, प्रयास गौतम, राजेश यादव, विनय सांगते, अजय पड़ियार, जितेंद्र सिंह गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश भक्त उपस्थित रहे। आयोजक प्रदीप सिंह बैस ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के दौरान सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े नए आयोजन किए जाएंगे। गणेश पंडाल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन देश में पहली बार देवास नगर में किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...