Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न,,प्रतियोगिता में न्यू ईरा हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न,,
प्रतियोगिता में न्यू ईरा हायर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर  में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 10 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में न्यू ईरा हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंग जॉर्ज हायर सेकेंडरी स्कूल की टीम द्वितीय तथा डेल्टा स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पल्लवी जोशी एवं वृशाली आप्टे द्वारा वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध सितार वादक डॉ निखिल बड़ोदिया, संगीतकार अमित सेंगर एवं गायक निर्मल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय सचिव हेमंत वर्मा, दिनेश बावने एवं कीर्ति चव्हाण ने कराया, जबकि अतिथियों का सम्मान सतीश मुकाती, मुकेश गर्ग, राजेंद्र विजयवर्गीय एवं अनिल तिवारी द्वारा किया गया। भारत विकास परिषद देवास शाखा के अध्यक्ष सुरेश डसानिया ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ऋषि सोनी ने किया। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक अजय पंडित ने प्रस्तुत की। समूह का प्रतियोगिता का संचालन सचिव हेमंत वर्मा ने किया। प्रतियोगिता के पश्चात विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण तीनों निर्णायकों के साथ प्रांतीय पदाधिकारी मीना राव एवं वरिष्ठ सदस्य मनोज मुंदडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद देवास शाखा के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया स रजिस्ट्रेशन के दौरान कार्यक्रम में अंजना त्यागी एवं दीपिका गर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आभार सहसचिव गोपाल पंडित ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...