देवास। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों की गूंज अभियान के तहत कल शाम इंदौर पहुंचे। राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स के फ्यूचर को सिस्टम चैलेंज कर रहा है। स्टूडेंट्स के बिना कोई भी देश मजबूत नहीं बन सकता। स्टूडेंट्स ईमानदार होते हैं और ईमानदारी से आगे बढ़ते हैं। हर स्टूडेंट में क्वालिटी है और इसी क्वालिटी से देश आगे बढ़ता है।अच्छी शिक्षा पाना हर भारतीय का पहला हक है। छात्र इस देश के फाउंडेशन है। श्री गांधी ने छात्रों और युवाओं को बारी-बारी से मंच पर बुलाकर उनसे प्रश्न किए और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसके पूर्व देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में देवास के कांग्रेस जन, कोठी रोड पर एकत्रित होकर, एक काफिले के साथ इंदौर पहुंचे। दोनों अध्यक्षद्वय के साथ संगठन महासचिव जाहिद पठान व जितेंद्र सिंह गौड़ सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

0 Comments